भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि 15 मार्च को वह राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। इसकी घोषणा कहां करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 के चुनाव भी लड़ने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में सीएए व एनआरसी के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भीम आर्मी अहम भूमिका निभाएगी। चंद्रशेखर रविवार को लखनऊ के घंटाघर पर सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होना चाहते थे। साथ ही वह लखनऊ के जिलाध्यक्ष अंकित धानुक के घर भी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह एससी, एसटी वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।" alt="" aria-hidden="true" />
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि 15 मार्च को वह राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। इसकी घोषणा कहां करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 के चुनाव भी लड़ने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में सीएए व एनआरसी के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भीम आर्मी अहम भूमिका निभाएगी। चंद्रशेखर रविवार को लखनऊ के घंटाघर पर सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होना चाहते थे। साथ ही वह लखनऊ के जिलाध्यक्ष अंकित धानुक के घर भी जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह एससी, एसटी वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।